magbo system

Editor

“शिक्षा और नशामुक्त भारत” विषय पर भारत विमर्श का आयोजन

वाराणसी।काशियाना फाउंडेशन एवं दिवि वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में तथा पं. दीनदयाल उपाध्याय चेयर, सामाजिक विज्ञान संकाय, काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के सहयोग से “भारत विमर्श” कार्यक्रम का आयोजन के.एन. उडुपा ऑडिटोरियम, BHU में किया गया। कार्यक्रम का विषय “Education & Drug Free India: Towards Viksit Bharat @2047” रहा, जिसमें शिक्षा, युवाशक्ति और नशामुक्त समाज के निर्माण पर सार्थक चर्चा की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल माननीय श्री काविंदर गुप्ता रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महात्मा बनारस हिंदू विश्विद्यालय के कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी ने की। इस अवसर पर दिवि वेलफेयर फाउंडेशन के चेयरमैन एवं इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. जगदीश राय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में राज्यपाल श्री काविंदर गुप्ता ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं को शिक्षा, संस्कार और अनुशासन के मार्ग पर चलना होगा। उन्होंने कहा कि नशामुक्त भारत का संकल्प तभी साकार होगा जब समाज, परिवार और शिक्षण संस्थान मिलकर युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्राप्ति नहीं बल्कि समाज में जिम्मेदारी और नैतिक चेतना का विकास करना है। ऐसे विमर्श युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करते हैं।
प्रो. जगदीश राय ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्य युवाओं को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखते हुए शिक्षा और संस्कार के मार्ग पर आगे बढ़ाना समय की आवश्यकता है।पं. दीनदयाल उपाध्याय चेयर, सामाजिक विज्ञान संकाय, बीएचयू के समन्वयक प्रो. तेज प्रताप सिंह ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद समाज को संतुलित और मानवीय विकास की दिशा देता है। युवाओं को राष्ट्र और समाज के प्रति उत्तरदायी बनाना अत्यंत आवश्यक है।
दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग के सहायक प्रोफेसर एवं IAB, USA के विजिटिंग फेलो डॉ. सुनील कुमार मिश्र ने अपने विचार रखते हुए कहा कि भारतीय समाज में परिवार, शिक्षा और सांस्कृतिक मूल्य युवाओं को नशे जैसी समस्याओं से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सदस्य तथा काशियाना फाउंडेशन के संस्थापक श्री सुमीत अंकुर सिंह ने कहा कि भारत विमर्श का उद्देश्य राष्ट्र, संस्कृति और युवाशक्ति के बीच सार्थक संवाद स्थापित करना है, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके।
भगवान दास फाउंडेशन के संस्थापक आशीष गुप्ता ने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा और समाज सेवा में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में दिवि वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक एवं कार्यकारी निदेशक बीर भद्र सिंह ने सभी अतिथियों, शिक्षाविदों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. सनत कुमार
सिंह द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संचालित किया।
धन्यवाद ज्ञापन डाक्टर सचिन ने किया।
इस अवसर पर माननीय राज्यपाल ने
अपनी पाठशाला के बच्चों से संवाद किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शोधार्थी, शिक्षाविद और समाजसेवी उपस्थित रहे।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment