वाराणसी। भेलुपुर थाना क्षेत्र के तुलसी घाट के सामने रविवार की सुबह गंगा स्नान के दौरान एक किशोर और युवक डूब गए। घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस दौरान घाट पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। गोरखपुर से एक परिवार के 17 सदस्यों के साथ शहर घूमने और गंगा स्नान के लिए आए थे।रविवार सुबह 7 बजे परिवार के सभी लोग तुलसी घाट पर गंगा पर गंगा स्नान करने के लिए पहुंचे थे। स्नान के दौरान गंगा में गहरे पानी में आयुष 12 वर्षीय और निखिल 18 वर्षीय चले गए। गहराई अधिक होने के कारण दोनों देखते ही देखते गंगा में समा गए हैं। घाट पर मौजूद लोगों ने बताया कि एक युवक को मना किया गया कि आगे पानी गहरा है उधर मत जाए लेकिन उसने कहा कि हमको तैरने आता है। उसके साथ एक छोटा लड़का था पैर फिसलने के कारण अचानक वह डूबने लगा। उसे बचाने का प्रयास किया गया लेकिन वह डूब गए। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद 18 वर्षीय निखिल को गंगा से बाहर निकाल लिया। आयुष की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। आयुष के पिता अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि वह खरकूटा पोस्ट डुमरैला थाना झगहां जिला गोरखपुर में टेंट का काम करते है। एक ही लड़का था जो अब गंगा में डूब गया है। निखिल अनिल की बहन का बेटा था। जिसके पिता पिंटू गुप्ता ग्राम पाण्डेयपार पोस्ट कौड़ीराम थाना कौड़ीराम जिला गोरखपुर में रहते है। वह कुछ काम नहीं करते थे घर पर ही खेती करते थे। निखिल 12 की परीक्षा इस साल देने की तैयारी कर रहा था। उसका कहना था कि बड़ा होकर सरकारी नौकरी करूंगा और अपने परिवार की समस्याओं को दूर करूंगा। अनिल ने बताया कि सभी लोग गंगा किनारे स्नान कर रहे थे तभी हमारा लड़का स्नान करते हुए आगे चला गया और वह डूबने लगा इस दौरान हमारी बहन का लड़का निखिल उसे बचाने के लिए उसके पीछे-पीछे गया लेकिन उसका भी पर फैसला और वह डूबने लगा हमने वहां मौजूद लोगों को आवाज़ लगाई लेकिन वह दोनों हमारी आंख के सामने डूबने लगे। उन्होंने बताया कि हम सभी अपनी गाड़ी नमो घाट पर खड़ी किया थे। और वहां से अस्सी घाट आए थे। सुबह हमने आरती अच्छी से देखी और फिर गंगा स्नान करके बाबा विश्वनाथ दर्शन करने के लिए जाने वाले थे।
