magbo system

Editor

आईपीएस अधिकारी मानसी दहिया को थाना चोलापुर का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया

पुलिस कमिश्नरेट में युवा नेतृत्व को सशक्त बनाने की दिशा में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। 77वें आरआर (वर्ष 2023) बैच की परिवीक्षाधीन (Probationer) आईपीएस अधिकारी मानसी दहिया को थाना चोलापुर का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है

VK Finance

जनपदीय व्यावहारिक प्रशिक्षण के तहत उन्हें 12 सप्ताह के लिए थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस दौरान वे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और थाना प्रशासन के प्रभावी संचालन की मुख्य जिम्मेदारी निभाएंगी।
हरियाणा के सोनीपत की निवासी और बीएससी-बीएड शिक्षित आईपीएस मानसी दहिया प्रशिक्षण अवधि के दौरान अधीनस्थों के साथ समन्वय स्थापित कर पुलिस कार्यों का क्रियान्वयन करेंगी। उनके पास जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण और थाना प्रबंधन से संबंधित प्रशासनिक कार्यों के नेतृत्व का सुनहरा अवसर होगा। पुलिस आयुक्त ने उम्मीद जताई है कि इस स्वतंत्र प्रभार से युवा अधिकारी को जमीनी स्तर पर पुलिसिंग की चुनौतियों को समझने और पारदर्शी प्रशासन देने में मदद मिलेगी।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment