magbo system

Editor

पुलिस भर्ती के लिए चलेंगी 168 और बसें

वाराणसी – उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर लिखित परीक्षा में संभावित अभ्यर्थियों की भीड़ के मद्देनजर 14 और 15 मार्च को रोडवेज प्रशासन की ओर से अतिरिक्त 168 बसों का संचालन किया जाएगा। इसके अंतर्गत वाराणसी परिक्षेत्र के अधीन जनपदों को डिपो स्तर पर बसों का आवंटन किया गया है। इस परीक्षा में वाराणसी के केंद्रों पर 77 हजार 780 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment