magbo system

Editor

झांसी में 524 एलपीजी सिलेंडर चोरी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 11 लाख रुपये बरामद

झांसी में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत के बीच हुई बड़ी चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सीपरी बाजार थाना पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी हुए सभी 524 एलपीजी सिलेंडर बरामद कर लिए हैं। साथ ही उनके कब्जे से करीब 11 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।

VK Finance

बताया जा रहा है कि करीब पांच दिन पहले झांसी में एक ट्रक पर लदे 524 गैस सिलेंडर रहस्यमय तरीके से चोरी हो गए थे। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने कई संदिग्धों को चिन्हित कर लगातार दबिश दी।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों और एक गैस एजेंसी मालिक के बीच पहले से लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आरोपियों ने ट्रक से सिलेंडर चोरी करने की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। इस खुलासे के बाद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है और चोरी हुए सभी सिलेंडर सुरक्षित बरामद कर लिए गए हैं।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment