magbo system

Editor

14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित

जिला जज ने फ्लैग दिखाकर प्रचार-प्रसार वाहनों को किया रवाना

VK Finance
   वाराणसी। आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु प्रचार-प्रसार वाहनों को जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजीव शुक्ला द्वारा बुधवार को जनपद न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
 इस अवसर पर जिला जज ने कहा कि प्रचार-प्रसार वाहन आम जन के बीच आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति जागरूक करेंगे। जिससे अधिक से अधिक वादों का निस्तारण हो। इस अवसर पर भूमि अर्जन एवं दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी सत्यानन्द उपाध्याय, अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत आलोक कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव प्रवीण कुमार तथा जनपद के समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) डॉ० सदानन्द गुप्ता, अग्रणी जिला प्रबन्धक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अविनाश अग्रवाल एवं समस्त प्रशासनिक विभाग के कर्मचारी व सदस्य उपस्थित रहें।
खबर को शेयर करे

Leave a Comment