टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूज़ीलैंड को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत के बाद काशी में जश्न का माहौल देखने को मिला।

शहर के कई इलाकों में लोगों ने आतिशबाज़ी कर खुशी जाहिर की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और “भारत माता की जय” तथा “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।
टीम इंडिया की इस शानदार जीत पर पूरे देश के साथ काशीवासियों ने भी गर्व महसूस किया और देर रात तक जश्न मनाते रहे।