वाराणसी–लंका थाना क्षेत्र के नुआव चौराहे के समीप मनोवैज्ञानिक डाली सिंह बीते 26 फरवरी को अपनी स्कूटी से जा रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो युवक पहुंचे। मोटरसाइकिल सवार युवकों ने स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी में टक्कर मारने के बाद युवकों ने डाली के गले से सोने का चेन छीनने का प्रयास किया,लेकिन चेन छीनने में कामयाब नहीं हुए। चेन छीनने में असफल होने के बाद आरोपियों ने डाली के जेब से जबरी मोबाइल फोन लेकर चले गए। डाली अपने साथ हुए घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी।घटना स्थल के बगल में लगे सीसीटीवी कैमरे कैद हो गया। पुलिस ने एक सप्ताह बाद पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया है। डाली सिंह मनोरोगियों के लिए एक संस्था चलाती है।घटना स्थल से सौ मीटर दूरी पर नारायनपुर चौराहे पर लंका थाना का पुलिस पिकेट पर लगती है। इस पिकेट पर पुलिस कर्मी ड्यूटी पर तैनात भी रहते हैं।
