magbo system

Editor

रिंग रोड ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन की टक्कर से अज्ञात महिला की मौत

पुलिस कर रही महिला की शिनाख्त हेतु कोशिश

VK Finance

मिर्जामुराद।स्थानीय थाना क्षेत्र के मेंहदीगंज गांव के पास रिंग रोड के ओवरब्रिज पर शनिवार की देर शाम को करीब सात बजे किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अज्ञात महिला की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही खजूरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक महिला के शिनाख़्त हेतु आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के साथ ही महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास जारी रहा।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment