
मिर्जापुर में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के पहली बार आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। हनुमान नगर से लेकर शहर के कई प्रमुख चौराहों तक कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

इसके बाद भाजपा जिला कार्यालय बरौधा कछार में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया, जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम में विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, रत्नाकर मिश्र, शुचिस्मिता मौर्य, रिंकी कोल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
समारोह में वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्साह और जोश का माहौल बना रहा। 🚩