magbo system

Editor

विश्व महिला दिवस की उपलक्ष में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु लिया गया संकल्प

अतिथियों ने महिला स्वरोजगार समिति द्वारा लगाए गए स्वनिर्मित स्टालों का किया अवलोकन

VK Finance

रोहनिया।विश्व महिला दिवस के उपलक्ष पर आराजीलाइन विकासखंड क्षेत्र बैरवन स्थित मह‍िला स्वरोजगार समिति कार्यालय पर एम 3 एम फाउंडेशन तथा महिला स्वरोजगार समिति के संयुक्त तत्वाधान में रेखा चौहान की देखरेख में विरासत की बनावट अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि फाउंडेशन चेयरपर्सन एवं ट्रस्ट ए डॉक्टर पायल कनोडिया तथा विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा तथा जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य,मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. ऐश्वर्य महाजन, प्रवीण सिंह गौतम भाजपा जिला महामंत्री, अरविंद सिंह जिला उपाध्यक्ष, प्रशांत विश्व हिंदू परिषद, वैशाली ताई जोशी और अनंत प्रभा विश्व मांगल्य सभा व ग्राम प्रधान श्यामलाल चौहान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर अभियान का शुभारंभ किया।मुख्य अतिथि डॉ पायल कनोडिया ने बताया कि अभियान मे इस 40,000 महिलाओं के सशक्तिकरण का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसदीय क्षेत्र वाराणसी से भारत की पारंपरिक कला और ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को नई दिशा देने की एक महत्वपूर्ण पहल शुरू हुई।जिसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को पारंपरिक भारतीय कला और शिल्प से जोड़ते हुए उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त तथा आत्मनिर्भर बनाना है।कार्यक्रम के दौरान डॉ. पायल कनोड़िया और मह‍िला स्वरोजगार समिति की संस्थापक रेखा चौहान के बीच इस परियोजना के लिए एमओयू का आदान-प्रदान किया गया।इस पहल के अंतर्गत आने वाले समय में 40,000 ग्रामीण महिलाओं को भारतीय पारंपरिक कला और शिल्प में प्रशिक्षण देकर उन्हें ग्रामीण उद्यमिता और बाज़ार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।मुख्य अतिथि डॉ. पायल कनोड़िया ने कहा कि भारत की पारंपरिक कला और शिल्प को जीवित रखने में ग्रामीण महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।यह फाउंडेशन एक अग्रणी सामाजिक विकास संस्था है जो शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, खेल और सामुदायिक विकास के क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है।मह‍िला स्वरोजगार समिति की संस्थापक रेखा चौहान ने कहा कि वाराणसी और आसपास के गांवों की महिलाओं के पास पारंपरिक कौशल की समृद्ध विरासत है।जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने कहा कि इस पहल से इन महिलाओं को प्रशिक्षण, बाज़ार और नए अवसर प्रदान करेगी जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगी।एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के हित में दी जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक वर्णन करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों को अंग वस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने महिला स्वरोजगार समिति की महिलाओं द्वारा स्वनिर्मित लगाए गए स्टॉलो का अवलोकन किया।कार्यक्रम का संचालन एमएसएस की संस्थापक रेखा चौहान ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रीति बाला,धानमुनि, सीमा, पूजा ,रश्मि ,राधा, आरती, ललिता, उर्मिला, सीमा ,किरण, पूनम सहित तीनो ब्लॉक की हजारों महिलाएं शामिल रही।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment