वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के भिखारीपुर स्थित बी.एल.डब्ल्यू इलाके में किराया मांगने को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। भिखारीपुर निवासी सोनू कुमार गुप्ता, पुत्र अमरनाथ ने आरोप लगाया कि उनकी एक पक्की दुकान किराये पर दी गई है। जब उन्होंने किरायेदार भरत सोनकर से किराया मांगा तो उसने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। आरोप है कि भरत सोनकर ने आंख पर हमला किया, जिससे प्रार्थी के दाहिने हाथ की उंगली में भी चोट आ गई। बताया गया कि भरत सोनकर के साथ साधू सोनकर और अन्य लोग भी थे, जिन्होंने धमकी दी कि दोबारा किराया मांगने पर जान से मार देंगे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
