magbo system

Editor

वाराणसी: सथवा में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से मजदूर की मौत, साथी घायल

सारनाथ, वाराणसी , स्थानीय क्षेत्र के सथवा इलाके में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहा एक निर्माणाधीन मकान की छत ढहने से मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मलबे में दब गए थे दोनों मजदूर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सथवा क्षेत्र में ठेकेदार रियाज अहमद द्वारा एक मकान का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। मंगलवार को शुभम राजभर और विक्की राजभर (25 वर्ष) सेटरिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान छत अचानक भरभराकर गिर गई और दोनों मजदूर उसके नीचे दब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला।
इलाज के दौरान एक ने तोड़ा दम
घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। मलबे में दबने के कारण शुभम राजभर की रीढ़ की हड्डी टूट गई है, जिसका इलाज चिकित्सालय’ में चल रहा है। वहीं, विक्की राजभर को गंभीर हालत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सारनाथ थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि मृतक विक्की नई बस्ती, सारनाथ का निवासी था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद परिजनों में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों का पालन किया गया, या नहीं।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment