magbo system

Editor

बनारस रेलवे स्टेशन का उच्चस्तरीय निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और राजस्व बढ़ाने पर जोर

वाराणसी। एक दिवसीय दौरे पर आए रेलवे बोर्ड के अपर सदस्य (पर्यटन एवं खानपान) संजय मिश्रा ने 1 मार्च 2026 को बनारस रेलवे स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण किया। उनके साथ वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान भी मौजूद रहे। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यात्री सुविधाओं की गुणवत्ता परखना और रेल राजस्व बढ़ाने की संभावनाओं की समीक्षा करना था।

VK Finance

निरीक्षण के दौरान फूड प्लाजा, कैटरिंग स्टॉल, यात्री निवास, डोरमेट्री, वातानुकूलित प्रतीक्षालय, पे एंड यूज शौचालय, टिकट काउंटर, एटीवीएम, डिजिटल चार्टिंग, ‘वन स्टेशन वन उत्पाद’ स्टॉल, वाटर वेंडिंग मशीन, रेल कोच रेस्टोरेंट और स्टेशन कॉनकोर्स का जायजा लिया गया।

‘वन स्टेशन वन उत्पाद’ स्टॉल पर बनारसी साड़ी और ब्लैक पॉटरी की गुणवत्ता, पैकेजिंग और मूल्य निर्धारण की समीक्षा की गई। मिश्रा ने संचालकों से बातचीत कर बिक्री व्यवस्था और यात्रियों की प्रतिक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस योजना का मकसद स्थानीय कारीगरों और लघु उद्योगों को बड़ा बाजार उपलब्ध कराना है।

फूड प्लाजा के किचन में स्वच्छता, खाद्य गुणवत्ता और भंडारण व्यवस्था की जांच की गई। खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए गए। रिटायरिंग रूम की साफ-सफाई और सुविधाओं पर संतोष जताया गया। पार्सल कार्यालय की आय पर भी प्रसन्नता व्यक्त की गई।

निरीक्षण के अंत में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने और रेल कोच रेस्टोरेंट का व्यापार बढ़ाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर सुविधाएं देना प्राथमिकता है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment