magbo system

Editor

होली के बाद यूपी में बढ़ेगी गर्मी, मार्च की शुरुआत में 35 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

उत्तर प्रदेश में होली के बाद मौसम तेजी से गर्म होने लगा है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि मार्च के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में पिछले चार-पांच दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है।

VK Finance

बुधवार को प्रदेश के 15 से अधिक जिलों में पारा 30 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। लखनऊ में अधिकतम तापमान 30.4 और न्यूनतम 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को दिन और रात के तापमान में करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार तक अधिकतम तापमान 32 डिग्री और 4 मार्च तक 34 से 35 डिग्री तक पहुंच सकता है।

बुधवार को हमीरपुर प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वाराणसी और बांदा में भी पारा 31 डिग्री से ऊपर रहा। विशेषज्ञों का कहना है कि ला नीना के कमजोर पड़ने और साफ आसमान के कारण धूप की तीव्रता बढ़ रही है, जिससे दिन में गर्मी का असर और तेज महसूस होगा। लोगों को दोपहर में सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment