
रोहनिया।रंगभरी एकादशी के अवसर पर शुक्रवार को ग्राम प्रधान मनीष जायसवाल के शाहावाबाद बाजार स्थित उनके निवास से पालकी यात्रा निकाली गयी। यह पालकी यात्रा दरेखू ,नेरापुर,सागरपुर होते हुए नाचते गाते अबीर गुलाल उड़ाते हुए प्राचीन शिव धाम मंदिर में पहुंचा वहां पर वैदिक ब्राह्मण द्वारा शिव पार्वती का गौना संपन्न कराया गया।इस दौरान भक्तगण अबीर गुलाल गुलाब के पंखुड़ी उड़ते हुए डमरू बजाते हुए हर हर महादेव करते हुए शिव मंदिर पहुंचे।जगह-जगह पर डमरू दल शंखनाद दल का लोगों ने स्वागत किया। इस अवसर पर महाशिवरात्रि बारात समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल ,नन्हे सिंह, गोपाल गुप्ता, केतन जायसवाल, निखिल बाबू, पंकज मिश्रा, सलिलम मोदनवाल, आशीष मिश्रा, जिगर मिश्रा सहित सैकड़ो लोग शामिल हुए।
