magbo system

Editor

संदिग्ध संदेश से कचहरी परिसर में सतर्कता, जांच के बाद स्थिति सामान्य

वाराणसी के थाना कैंट कमिश्नरेट क्षेत्र अंतर्गत बनारस कचहरी में उस समय हलचल मच गई जब वरिष्ठ अधिवक्ता और Bar Council of India के सदस्य श्रीनाथ त्रिपाठी के मोबाइल नंबर पर एक संदिग्ध संदेश प्राप्त हुआ। संदेश की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन सक्रिय हो गया। एहतियातन सिटी मजिस्ट्रेट, एसीपी कैंट और इंस्पेक्टर कैंट मौके पर पहुंचे और अधिवक्ता से विस्तृत बातचीत की।

VK Finance

श्रीनाथ त्रिपाठी ने बताया कि पूरे प्रकरण की जानकारी देते हुए उन्होंने जिला जज वाराणसी को एक लिखित प्रतिवेदन सौंप दिया है। प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया है कि प्रार्थना पत्र के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सुरक्षा के मद्देनजर बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड टीम को बुलाकर कचहरी परिसर की गहन जांच कराई गई। जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

फिलहाल कचहरी में न्यायिक कार्य सामान्य रूप से जारी है। पुलिस-प्रशासन की ओर से सतर्क निगरानी रखी जा रही है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे और किसी भी अफवाह को फैलने से रोका जा सके।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment