
सुगम यातायात के लिए मुख्य मार्गों के साथ ही आंतरिक मार्गों एवं गलियों का भी हो रहा नवनिर्माण-रविन्द्र

वाराणसी। प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल ने बुधवार को अपने शहर उत्तरी विधान सभा क्षेत्र में सड़क 1.25 करोड़ की धनराशि से होने वाले सड़क नवनिर्माण/मरम्मत/इंटरलॉकिंग/पेयजल/सीवर के चालू वित्तीय वर्ष के त्वरित निधि व पूर्वांचल निधि से 7 स्वीकृत कार्यों का नारायणपुर वार्ड व सरसौली वार्ड में शिलान्यास/उद्घाटन किया।
मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने डूडा द्वारा निर्मित पटेल नगर कालोनी छतरीपुर शिवपुर में सीवर एवं पक्की सड़क का निर्माण कार्य लागत 49 लाख व सेक्टर-1 कमला पटेल के मकान से लेकर सेक्टर बी चन्द्र प्रकाश सिंह मास्टर के मकान तक सीसी रोड निर्माण कार्य लागत 17 लाख के कार्य को उद्घाटन तथा वार्ड तरना अंतर्गत बाइपास मार्ग से बखेदु राम एडवोकेट के मकान से वाया बुद्धिराम प्रजापति के मकान तक कच्चे मार्ग पर इंटरलाकिंग का कार्य लागत 11.59 लाख त्वरित, तरना वार्ड में पंचकोशी रोड संपर्क मार्ग से तेजू सोनकर के माकन नं 15/33 से लगभग 60 मि0 सड़क निर्माण लागत 11.61 लाख पूर्वांचल, म०न० एस एच 15 / 3ए-ए-1-1 के शिवपुर कुलवंती देवी के
मकान से मुन्ना लाल सोनकर के म०न० एसएच 15/3ए 1 तक लगभग 10-15 फीट तक इंटरलॉकिंग कार्य लागत 3.81 लाख डूडा, वार्ड नारायनपुर में शिवपुर पंचकोशी रोड से विश्व विहार कालोनी तक
संपर्क मार्ग पर इंटर लाकिंग का कार्य तथा वार्ड शिवपुर अंतर्गत रामलीला मैदान के पास दशगात्र व् श्राद्ध कर्म की सीढियों पर टीन शेड निर्माण कार्य का अपने विधायक निधि 10.27 लाख की लागत से होने वाले कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। मुख्य मार्गों के साथ ही आंतरिक मार्गों एवं गलियों का भी नवनिर्माण एवं मरम्मत कराया जा रहा है, ताकि आम जनमानस को सुगम यातायात की व्यवस्था मिले।
इस अवसर पर राजर्षी मंडल अध्यक्ष विवेक पांडेय, पार्षद रोहित मिश्रा, पार्षद बलिराम कन्नौजिया, मोनू जायसवाल, विनोद, सुरेंद्र यादव, रागिनी यादव, तेजू सोनकर सचिन सोनकर सदाफल सोनकर, अभिषेक मिश्रा, गोलू, कल्लू, मल्लू, दीपक सिंह, सुधांशु पांडेय, राजेश व स्थानीय लोग उपस्थित रहें।