
रोहनिया।होली त्यौहार के दृष्टिगत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के निर्देशानुसार एवं सहायक आयुक खाद्य 2 वाराणसी के निर्देशानुसार आम जन मानस को सुरक्षित खाद्य पदार्थ की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए सचल दल द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा है।खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार यादव व टीम मंगलवार को राजातालाब तहसील अंतर्गत गंगापुर में गुरुचरण गुप्ता की दुकान से 30 किग्रा0 आलू पापड़ खराब दशा में पाए जाने पर विनष्ट कराया गया, जिसकी अनुमानित मूल्य रुपया 6000 है।सचल जांच टीम में जगदीश नारायण सिंह, पंकज यादव, राजेश कुमार शामिल रहे।
