magbo system

Editor

मिर्जापुर: अदलहाट पुलिस ने ट्रैक्टर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ट्रैक्टर चोरी की वारदातों में शामिल एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक जमालपुर का निवासी है, जबकि तीन आरोपी बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

VK Finance

पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देता था। आरोपी पलक झपकते ही यूपी से ट्रैक्टर चोरी कर उसे बिहार में सप्लाई कर देते थे। इतना ही नहीं, बिहार से भी ट्रैक्टर चोरी कर यूपी में खपाने का काम करते थे। गिरोह खासतौर पर ईटा नदी मंडी में खड़े ट्रैक्टरों को निशाना बनाता था।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चोरी के चार ट्रैक्टर बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कई अहम जानकारियां दी हैं, जिनके आधार पर आगे की जांच की जा रही है। सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अन्य संभावित सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment