अमेठी में पुलिस ने ऑपरेशन लंगड़ा के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गौकशी के आरोपितों के खिलाफ सख्त कदम उठाया। इन्हौना थाना क्षेत्र के सेमरौता मार्ग पर पुलिस और कथित गौकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान शातिर आरोपी जुनैद अहमद के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के मुताबिक, जुनैद लंबे समय से गौकशी की घटनाओं में वांछित था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुनैद समेत उसके छह साथियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है।
इन्हौना थाना पुलिस टीम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस का कहना है कि इलाके में आपराधिक गतिविधियों पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।