पिंडरा। फूलपुर-सिंधोरा मार्ग स्थित खालिसपुर रेलवे फाटक मरम्मत के लिए चार दिन बंद रहेगा। सहायक मंडल अभियंता जौनपुर के हवाले से इसकी सूचना रेलवे फाटक भी चस्पा कर दी गई है। जिसके अनुसार 20-21 फरवरी को भोर 3 बजे से शाम 6 बजे तक और 22 फरवरी से 24 फरवरी तक सुबह 6 बजे से दिन 11 बजे तक फाटक बंद रहेगा।
