magbo system

Editor

सिगरा थाना क्षेत्र के सिद्धगिरी बाग में छज्जा गिरने से एक मजदूर की मौत

वाराणसी। सिद्धगिरी बाग में मंगलवार को निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सिगरा थाना क्षेत्र स्थित एक मकान का छज्जा अचानक भरभराकर नीचे गिर पड़ा, जिसकी चपेट में नीचे काम कर रहे मजदूर आ गए। हादसे में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।
इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान दिनेश (38) पुत्र फूलचंद गौंड निवासी मिर्ज़ामुराद थाना क्षेत्र के डेडवा ग्राम, कछवा रोड के रूप में हुई है। बताया गया कि दिनेश तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े थे और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।
घटना की सूचना मिलते ही सिगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। दूसरे घायल मजदूर का उपचार ट्रॉमा सेंटर में जारी है।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment