magbo system

Editor

आभूषण की दुकान में देर रात भीषण आग लगी

सारनाथ, वाराणसी ,स्थानीय थाना अंतर्गत हवेलिया चौराहा पर स्थित एक स्वर्ण आभूषण की दुकान में देर रात भीषण आग लग गई।
घटना के संबंध में चौकी प्रभारी मीनू सिंह ने बताया कि रात्रि लगभग 11:30 बजे सौभाग्य स्वर्ण कला केंद्र जो की हवेलियां चौराहा पर स्थित है के मालिक संजय वर्मा पुत्र प्रेम शंकर वर्मा ने सूचना दिया कि शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मीनू सिंह एवं उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह और कांस्टेबल विनोद कुमार के साथ मौके पर पहुंच गई। कांस्टेबल विनोद कुमार ने आसपास के लोगों का सहयोग लेकर आग बुझाने का प्रयास किया एवं तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। कुछ समय बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर आई, फायर ब्रिगेड के कर्मचारी एवं दीवान विनोद कुमार के प्रयास से दरवाजा तोड़कर दुकान के अंदर जाकर आग पर काबू पाया गया, तब जाकर स्थिति सामान्य हुई। इस दौरान किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। कुछ सामान आग के लपेट में आने से जल भी गया।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment