magbo system

Editor

अपराधियों पर कसी जाएगी नकेल: डीसीपी गोमती जोन

आकाश पटेल ने थाना प्रभारियों के साथ की समीक्षा बैठक। माफियाओं की संपत्ति कुर्क करने और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दिए सख्त निर्देश

​वाराणसी कमिश्नरेट के गोमती जोन में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस उपायुक्त (DCP) आकाश पटेल ने आज एक अहम समीक्षा गोष्ठी आयोजित की। बैठक में जोन के समस्त थाना प्रभारियों को अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए कड़े दिशा-निर्देश दिए गए।
​डीसीपी ने स्पष्ट किया कि गैंगस्टर, गुंडा एक्ट और एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में प्रभावी कार्रवाई की जाए। साथ ही, चिन्हित माफियाओं और उनके करीबियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्तियों का सत्यापन कर जब्ती और कुर्की की विधिक प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। आगामी त्योहारों के मद्देनजर संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बरतने और जन शिकायतों (IGRS) के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। गौ-वध जैसे संवेदनशील अपराधों में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोर निरोधात्मक कार्रवाई और हिस्ट्रीशीटरों की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया है ताकि जनता में सुरक्षा का भाव बना रहे।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment