magbo system

Editor

कौटिल्य एस्ट्रो एकेडमी का छठवाँ दीक्षांत समारोह संपन्न

ज्योतिष एवं वैदिक विद्याओं के क्षेत्र में प्रतिष्ठित संस्था कौटिल्य एस्ट्रो एकेडमी वर्ष 2016 से निरंतर विद्यार्थियों को शास्त्रसम्मत एवं प्रमाणिक ज्योतिष शिक्षा प्रदान कर रही है। संस्थापक कौटिल्य के मार्गदर्शन में सैकड़ों विद्यार्थियों ने ज्योतिष, साधना और आत्मविकास की विद्या को गहराई से समझा है। अकादमी में अंकगणित ज्योतिष के माध्यम से जन्मांक और भाग्यांक द्वारा व्यक्ति के स्वभाव, क्षमता और जीवन दिशा का विश्लेषण सिखाया जाता है। पंचांग एवं मुहूर्त विषय के अंतर्गत वैदिक पंचांग के आधार पर शुभ-अशुभ समय निर्धारण की शास्त्रीय विधियों का अध्ययन कराया जाता है।

VK Finance

न्यूमैरोलॉजी के माध्यम से नाम, तिथि और अंकों के कंपन से जीवन के विभिन्न पहलुओं का व्यावहारिक मार्गदर्शन दिया जाता है, जबकि टैरो कार्ड विषय में प्रतीकात्मक कार्ड्स द्वारा वर्तमान स्थिति और संभावनाओं को समझने की विधा सिखाई जाती है।

इसी क्रम में इस वर्ष अकादमी का छठवाँ दीक्षांत समारोह भारत अध्ययन केंद्र, बनारस में आयोजित हुआ, जहां विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. शत्रुघ्न त्रिपाठी, प्रो. शरदिन्दु कुमार तिवारी, प्रो. किशोर मिश्र, डॉ. रविकांत तिवारी और संस्थापक कौटिल्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अकादमी का उद्देश्य न्यूनतम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment