magbo system

Editor

दालमंडी में ध्वस्तीकरण कार्रवाई, पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश से कुछ देर तनाव

शहर के दालमंडी क्षेत्र में सोमवार को प्रशासन ने बड़े पैमाने पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया, जिसके तहत कुल 21 मकानों को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई जब एक युवक द्वारा आग लगाने की कोशिश की घटना सामने आई।

VK Finance

शुरुआती जानकारी में यह कहा गया था कि युवक ने अपने घर में आग लगा दी, लेकिन बाद में प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि युवक ने ऊपर से पेट्रोल नीचे की ओर डाला था। उस समय नीचे पुलिसकर्मी और पत्रकार मौजूद थे। पेट्रोल की कुछ बूंदें नीचे गिरीं, हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने या नुकसान की सूचना नहीं है। मौके पर मौजूद प्रशासन और पुलिस टीम ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

PWD के अधिशासी अभियंता के.के. सिंह ने बताया कि ध्वस्तीकरण से पहले सभी प्रभावित लोगों को पर्याप्त समय दिया गया था और नियमानुसार मुआवजा भी प्रदान किया गया था। उन्होंने कहा कि थोड़े समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हुआ, लेकिन सतर्कता के कारण हालात जल्द सामान्य हो गए।

पुलिस के अनुसार आग लगाने की कोशिश करने वाला युवक मौके से फरार हो गया है और उसकी तलाश जारी है। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment