magbo system

Editor

पत्रकारों के अधिकारों की आवाज बनी ऑल इंडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन, चितईपुर में चला वृहद सदस्यता अभियान

वाराणसी के चितईपुर स्थित प्रगति पब्लिक स्कूल परिसर में ऑल इंडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक एवं वृहद सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वाराणसी सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए और पत्रकारिता की चुनौतियों, सुरक्षा व अधिकारों पर गंभीर चर्चा की गई।

VK Finance

मुख्य अतिथि एवं एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजकुमार सिंह ने कहा कि आज पत्रकारिता का रास्ता कठिन होता जा रहा है। बढ़ते हमलों और उत्पीड़न के बीच संगठन की एकजुटता ही पत्रकारों की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने पत्रकार सुरक्षा कानून और कल्याणकारी नीतियों के लिए निरंतर संघर्ष का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने की। संचालन प्रणय सिंह व प्रेमन जी ने किया, जबकि अंत में कृष्ण कुमार गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। सदस्यता अभियान में जिले के सैकड़ों पत्रकारों की सक्रिय भागीदारी रही।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment