magbo system

Editor

स्वामी विवेकानंद जयंती पर दशाश्वमेध घाट पर सेवा एवं सांस्कृतिक आयोजन

वाराणसी। युगपुरुष स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती के पावन अवसर पर गंगोत्री सेवा समिति द्वारा एक विशेष सेवा, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में सक्रिय गंगोत्री सेवा समिति विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की आरती के माध्यम से वर्षों से सांस्कृतिक चेतना जगाती आ रही है। इसी क्रम में यह आयोजन 12 जनवरी, सोमवार को प्रातः 11:30 बजे प्राचीन दशाश्वमेध घाट पर संपन्न होगा।

VK Finance

कार्यक्रम की शुरुआत मां गंगा के विधिवत पूजन एवं अभिषेक से होगी। इसके पश्चात स्वामी विवेकानंद जी के जीवन, उनके विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर केंद्रित उद्बोधन प्रस्तुत किए जाएंगे। आयोजन के दौरान विशिष्ट अतिथियों का सम्मान किया जाएगा तथा समाज के जरूरतमंद वर्ग के लिए भोजन वितरण भी किया जाएगा।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. दयाशंकर मिश्रा (दयालु गुरु), वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी, दक्षिणी विधायक डा. नीलकंठ तिवारी, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सहित काशी के अनेक विशिष्टजन उपस्थित रहेंगे।

गंगोत्री सेवा समिति ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम के कवरेज हेतु प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों और छायाकारों को सादर आमंत्रित किया है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment