चंदौली। चंदौली जिले के लिए गर्व का विषय बनते हुए जिले के राजेश सिंह को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस 2026 की भव्य परेड में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्हें इस प्रतिष्ठित आयोजन में सहभागिता के लिए केंद्र सरकार की ओर से आधिकारिक आमंत्रण प्राप्त हुआ है।

राजेश सिंह का चयन जिले के लिए सम्मान की बात मानी जा रही है। गणतंत्र दिवस परेड में देशभर से केवल चुनिंदा व्यक्तियों को ही आमंत्रित किया जाता है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए पहचाने जाते हैं।
इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। राजेश सिंह ने इस अवसर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि चंदौली जिले की जनता का सम्मान है, जिसे वे पूरे जिले को समर्पित करते हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाइयाँ दी हैं।
गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस परेड भारत की सांस्कृतिक विविधता, सामाजिक एकता और सैन्य शक्ति का भव्य प्रदर्शन होती है, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से विशिष्ट व्यक्तित्व भाग लेते हैं।
