अमेरिका और रूस ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं…

खबर को शेयर करे

भारत में पदस्थ रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने भी भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं। रूसी अधिकारी ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘भारत को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई। हम भारतीय मित्रों की समृद्धि, कल्याण और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। भारत जिंदाबाद। रूसी-भारतीय दोस्ती जिंदाबाद।’

संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि हम दोनों देश कई प्रमुख क्षेत्रों में अपने सहयोग को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं। भारत हमारा प्रमुख साझेदार है।

इसे भी पढ़े -  मुंबई हमले का दोषी तहव्वुर राणा भारत लाया जाएगा
Shiv murti
Shiv murti