magbo system

Sanjay Singhy

मंडुवाडीह में 2 मंदिर से 50–60 किलो के घंटे चोरी, पुलिस पर उठे सवाल

वाराणसी। मंडुवाडीह थाना अंतर्गत मढ़ौली चौकी क्षेत्र में चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। बीती रात चोरों ने डीह बाबा मंदिर तथा रामजियावन मन्दिर भुल्लनपुर को निशाना बनाते हुए करीब 10 से 12 बड़े घंटे चोरी कर लिए। चोरी गए घंटों का कुल वजन लगभग 50 से 60 किलो बताया जा रहा है, जिनकी बाजार कीमत 60 से 70 हजार रुपये के आसपास आंकी जा रही है।
घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई, जब मंदिर की साफ-सफाई के लिए लोग पहुंचे। उन्होंने देखा कि सीकड़ से बंधे कई घंटे गायब हैं। इसके बाद आसपास के लोगों को सूचना दी गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों के अनुसार चोरों ने करीब 10 से 12 घंटे तक इत्मीनान से इस चोरी को अंजाम दिया, जो सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
स्थानीय नागरिकों में इस घटना को लेकर गहरा रोष है। लोगों का कहना है कि मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस उन्हें रोकने में नाकाम साबित हो रही है। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment