magbo system

Sanjay Singhy

भाजपा शासन में ब्राह्मण समाज का अपमान, महिलाओं के खिलाफ अपराधों को संरक्षण: अजय राय

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भारतीय जनता पार्टी और योगी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में ब्राह्मण समाज का लगातार अपमान हो रहा है और इस मुद्दे पर भाजपा के ब्राह्मण विधायकों ने बहुत देर से आवाज उठाई है। अजय राय ने कहा कि अगर उन्हें सच में समाज की चिंता थी, तो यह विरोध पहले ही होना चाहिए था।

VK Finance

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि योगी सरकार के कार्यकाल में ब्राह्मण समाज के लोगों की हत्याएं हुई हैं और कई मामलों में फर्जी एनकाउंटर किए गए। उन्होंने गोरखपुर के 28 वर्षीय विनोद उपाध्याय की कथित फर्जी एनकाउंटर में मौत का जिक्र करते हुए कहा कि परिजनों ने इस मामले में गंभीर सवाल उठाए हैं। अजय राय के अनुसार, ऐसी घटनाएं बताती हैं कि मौजूदा सरकार में ब्राह्मण समाज को निशाना बनाया जा रहा है।

अजय राय ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के समय ब्राह्मण समाज से समर्थन लिया, लेकिन सत्ता में आने के बाद उसी समाज का अपमान किया। उन्होंने मांग की कि भाजपा के ब्राह्मण विधायक नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी से इस्तीफा दें और उससे दूरी बनाएं।

इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़ी एक घटना और उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इन मामलों में भाजपा से जुड़े लोगों के नाम सामने आए हैं। कुलदीप सेंगर प्रकरण का हवाला देते हुए अजय राय ने आरोप लगाया कि भाजपा महिलाओं के खिलाफ अपराधों में आरोपित लोगों को संरक्षण देती रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा अब एक महिला विरोधी पार्टी के रूप में सामने आ रही है, जो गंभीर चिंता का विषय है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment