magbo system

Sanchita

गर्भवती महिला को एचआईवी होने पर समय पर जांच जरूरी, लापरवाही से बच्चे को भी हो सकता है संक्रमण

एचआईवी एक गंभीर संक्रामक बीमारी है, जो खासतौर पर युवाओं में तेजी से फैल रही है। इसे रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग और डॉक्टरों द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल की एचआईवी विशेषज्ञ प्रीति ने लोगों से समय पर जांच कराने की अपील की है।एचआईवी विशेषज्ञ प्रीति ने बताया कि यदि कोई महिला गर्भवती है और उसे एचआईवी संक्रमण है, तो बिना देरी किए अस्पताल में जांच और इलाज कराना बेहद जरूरी है। समय पर जांच और सही उपचार मिलने पर बच्चे को एचआईवी से मुक्त रखा जा सकता है। लेकिन यदि जांच नहीं कराई गई, तो संक्रमण मां से बच्चे में भी फैल सकता है।उन्होंने बताया कि आज के समय में युवाओं में एचआईवी के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। विशेष रूप से ट्रक चालक और असुरक्षित यौन संपर्क रखने वाले लोग अधिक जोखिम में रहते हैं। ऐसे मामलों में एक व्यक्ति के संक्रमित होने पर दूसरे के संक्रमित होने की संभावना भी बढ़ जाती है।पंडित दीनदयाल हॉस्पिटल में एचआईवी जांच पूरी तरह गोपनीय तरीके से की जाती है। जांच कराने वाले व्यक्ति की पहचान और नाम को पूरी तरह सुरक्षित रखा जाता है। इसके साथ ही मरीजों को आवश्यक परामर्श और हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध कराए जाते हैं।एचआईवी विशेषज्ञ ने युवाओं और आम लोगों से अपील की कि वे समय-समय पर अपनी जांच कराते रहें, ताकि समय रहते बीमारी का पता चल सके और उचित इलाज शुरू किया जा सके।

VK Finance

खबर को शेयर करे

Leave a Comment