magbo system

Sanjay Singhy

कोहरे की चादर में लिपटा पूर्वांचल, वाराणसी में बढ़ी ठंड

वाराणसी। पूर्वांचल सहित वाराणसी में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों और हाइवे पर दृश्यता काफी कम रही, जिससे वाहन चालकों को फॉग लाइट जलाकर चलना पड़ा। सुबह नौ बजे के बाद ही धुंध कुछ हद तक साफ हो सकी। दिनभर हल्की धूप जरूर निकली, लेकिन ठंड और गलन का असर बना रहा।

VK Finance

कोहरे के साथ ठंड ने भी जोर पकड़ लिया है। लोग सुबह से ही गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता का स्तर 69 से 84 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया। दोपहर बाद भी धूप में तीखापन नहीं होने से ठंडक का अहसास बना रहा।

कोहरे के कारण सड़कों पर दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। यातायात पुलिस ने लोगों से सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कोहरा और गहरा हो सकता है तथा तापमान में और गिरावट संभव है।

कोहरे का असर स्कूलों पर भी दिख रहा है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कई स्कूलों में सुबह की कक्षाओं के समय में बदलाव पर विचार किया जा रहा है। वहीं, कोहरे में लिपटी गंगा और घाटों की छवि पर्यटकों को आकर्षित कर रही है।

इस मौसम में सर्दी, खांसी और बुखार जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। चिकित्सकों ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने, मुंह ढककर बाहर निकलने और गर्म पेय पदार्थों के सेवन की सलाह दी है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment