magbo system

Sanchita

सारनाथ म्यूजियम गेट नं. 3 के पास स्ट्रीट कार्ट से 10 हजार की सामग्री चोरी

सारनाथ पुरातत्व संग्रहालय के गेट नंबर 3 के पास स्ट्रीट कार्ट से रात में चोरों ने धातु की कीमती वस्तुएं चुरा ले गए।चोरी गई सामग्री की कीमत लगभग 10 हजार रुपये आंकी जा रही है।

VK Finance

पीड़िता वेंडर कोमल (कार्ट नंबर 49) ने बताया कि रविवार शाम करीब 7 बजे वह अपनी दुकान (स्ट्रीट कार्ट) को तिरपाल से ढककर सलारपुर स्थित अपने घर चली गई।सोमवार सुबह जब वह वापस आई और तिरपाल खोली तो पीछे की तरफ प्लास्टिक को ब्लेड से काटकर चोर सामान निकाल ले गए थे।

चोरी हुई सामानों में तिब्बती सिंगिंग बाउल,म्यूजिकल ड्रम और अन्य धातु की छोटी-छोटी मूर्तियां शामिल हैं।कोमल ने तुरंत इसकी लिखित शिकायत सारनाथ थाने में दर्ज कराई है।सारनाथ पुलिस जांच में जुटी।स्थानीय लोगों का कहना है कि संग्रहालय के आसपास रात में अक्सर असामाजिक तत्व व नशेड़ी घूमते दिखते हैं

खबर को शेयर करे

Leave a Comment