मंडुवाडीह चौराहे के पास बंद किए गए यू-टर्न को लेकर V Expert News द्वारा प्रकाशित खबर का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। खबर में स्थानीय लोगों की परेशानियों और बढ़ती दूरियों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था। इसी के बाद प्रशासन हरकत में आया और शनिवार को पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों से यू-टर्न की दूरी, ट्रैफिक व्यवस्था और लोगों की दिक्कतों को लेकर विस्तृत जानकारी ली। वे पैदल चलते हुए उस स्थान तक पहुंचे जहाँ से यू-टर्न बंद किया गया था और पूरे मार्ग का बारीकी से निरीक्षण किया।
पुलिस कमिश्नर सबसे पहले चौराहे पर रुके और ट्रैफिक की मौजूदा स्थिति का अवलोकन किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि उत्तरी दिशा में जहां पहला पिलर बन रहा है, उसी के आगे से दोपहिया वाहनों (बाइकों) के लिए यू-टर्न खोला जाएगा, जिससे लोगों की रोजमर्रा की परेशानी कम होगी।
स्थानीय लोगों ने V Expert News की रिपोर्टिंग की भूमिका की सराहना की और प्रशासन द्वारा तुरंत कार्रवाई किए जाने पर राहत जाहिर की।
यह फैसला आने वाले दिनों में मंडुवाडीह क्षेत्र के ट्रैफिक दबाव को कम करने और आवागमन को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगा।
