magbo system

Sanchita

अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की आयु में निधन हुआ !!

समाचार एजेंसी PTI और ANI के अनुसार–बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का आज 89 साल की उम्र में निधन हो गया। इससे पहले उनके निधन की अफवाहें उड़ी थीं, जिसकी परिवार ने निंदा की थी। अब, इस खबर की आधिकारिक घोषणा हो गई है। करण जौहर और कई अन्य फिल्मी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की। धर्मेंद्र पिछले कई दिनों से बीमार थे और उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई और उनका घर पर ही इलाज चल रहा था। लेकिन आज फिर से उनके मुंबई स्थित आवास पर एक एम्बुलेंस देखी गई, जिससे उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंताएँ बढ़ गईं।

VK Finance

इसके बाद मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की खबर आ रही है। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक आज सबेरे धर्मेंद्र ने मुंबई स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान फिलहाल नहीं आया है। शमशान घाट पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ANI के एक वीडियो में देखे गए हैं। धर्मेंद्र का परिवार भी इस वक्त श्मशान घाट पर मौजूद है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment