magbo system

Editor

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न छात्र हितों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मीडिया से बातचीत में छात्र नेताओं ने बताया कि करीब दो माह पहले हुए दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने हर विद्यालय में मेस शुरू करने और छात्रों के लिए बेहतर भोजन व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही थी, ताकि पढ़ाई प्रभावित न हो। लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस दिशा में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

VK Finance

छात्रों का कहना है कि वे कई बार प्रशासन को ज्ञापन दे चुके हैं और रिमाइंड भी कराया गया, फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। वाइस चांसलर के पास जाने पर केवल आश्वासन देकर टाल दिया जाता है। मुख्य समस्याओं में फिफ्थ सेमेस्टर तक पहुंच चुके छात्रों का सेकंड सेमेस्टर का रिजल्ट जारी न होना शामिल है। इसके अलावा कई छात्रों को परीक्षा देने के बावजूद अनुपस्थित दिखाया जा रहा है, जिसमें छात्राएं भी शामिल हैं।

छात्रों ने इसे विश्वविद्यालय की गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, उनका शांतिपूर्ण धरना जारी रहेगा। फिलहाल कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है, जिससे छात्रों में और नाराजगी है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment