magbo system

काशी तुलसी घाट पर नाग नथैया लीला का अद्भुत आयोजन

वाराणसी। पावन तुलसी घाट पर इस वर्ष भी नाग नथैया लीला का शानदार आयोजन हुआ। हजारों की भीड़ इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए घाट पर उमड़ पड़ी। लीला में कृष्ण रूपी कलाकार ने भगवान श्रीकृष्ण के उस प्रसिद्ध प्रसंग का प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने क्रीड़ा करते हुए यमुना में रहने वाले कालिया नाग का दमन किया था।

प्रदर्शन की शुरुआत कान्हा के मनमोहक क्रीड़ा रूप से हुई। इसके बाद कलाकार ने यमुना रूपी गंगा जी में साहसपूर्ण छलांग लगाई। कुछ देर बाद जब वे बाहर आए तो सभी दर्शकों ने हर हर महादेव और जय श्रीकृष्ण का जयघोष कर पूरा वातावरण भक्तिमय बना दिया। लोगों ने इसे दिव्य दर्शन मानकर भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

खबर को शेयर करे