magbo system

थाना फूलपुर पुलिस द्वारा असहाय बच्चों एवं निर्धन परिवारों के साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया

थाना फूलपुर पुलिस द्वारा सामाजिक संवेदनशीलता का परिचय देते हुए क्षेत्र के असहाय बच्चों एवं निर्धन परिवारों के साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस कर्मियों ने बच्चों को मिठाई, खिलौने एवं फूलझड़ियाँ वितरित कीं, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान खिल उठी। साथ ही, सभी को सुरक्षित एवं स्वच्छ तरीके से दीपावली मनाने का संदेश भी दिया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस का कर्तव्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की खुशी और सुरक्षा सुनिश्चित करना भी उनकी जिम्मेदारी है।

खबर को शेयर करे