बालिकाओं ने बाल विवाह के खिलाफ रैली निकाल भरी हुंकार
लोक समिति वाराणसी और आशा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में वाराणासी जिले के सेवापुरी ब्लाक के नेवढ़िया गांव में शुक्रवार को बालिका महोत्सव का आयोजन किया गया। जहां कार्यक्रम में सेवापुरी ब्लाक के दर्जनों गांव से सैकड़ों किशोरी लड़कियों ने भाग लिया. लड़कियों ने कन्या भ्रूण हत्या,यौन उत्पीड़न,दहेज़ बाल विवाह के खिलाफ गांव में जोरदार रैली निकाली। रैली में शामिल लड़कियां बाल विवाह पर रोक लगाओ,तिलक दहेज़ छोडो जाती पाती तोड़ो,भीख नही अधिकार चाहिए जीने का सम्मान चाहिए,औरत भी जिन्दा इंसान नही भोग की वह सामान नही कन्या भ्रूण हत्या बंद करो आदि के नारे लगाये।
वही बालिका महोत्सव में लड़कियों ने बालिका अधिकार पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया,नाटक के माध्यम से गाँव में हो रहे जुए और शराब को बंद करने की अपील भी किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ राजकीय महिला महाविद्यालय सेवापुरी से गीता रानी,रवि गुप्ता किशोरी संयोजिका सोनी ने दीप जलाकर किया।
इस अवसर पर राजकीय महिला महाविद्यालय से गीता रानी ने कहा कि समाज में लड़कियों और महिलाओं की दशा चिंतनीय है,बहुत सारे परिवार में अभी भी लड़को और लड़कियों मे भेदभाव किया जाता है. पढ़ने में अच्छा होने के बावजूद बहुत से लड़कियों की पढाई छुड़ाकर कम उम्र में उनकी शादी करा दी जाती है,जिससे उसके सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत आशा रानी द्वारा किया गया वही शिला ने संचालन विमला ने किया अध्यक्षता आशा राय और धन्यवाद ज्ञापन शिला ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आशा रानी,विमला देवी,पुष्पा देवी,और संगीता आदि लोग शामिल रहे।