
दो घण्टे तकआवागमन रहा बाधित,परिजन मुआवजे और बेटे को नौकरी देने की कर रहे थे मांग

एसीपी सहित कई थानों की पुलिस रही मौजूद
वाराणसी जिले के कपसेठी स्थानीय थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव के सामने कालिकाधाम भाऊपुर मार्ग पर गुरुवार की शाम सड़क हादसा हो गया। जिसमे एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई।इस हादसे में कपसेठी थाना क्षेत्र के ही ग़ैरहा ग्राम सभा के तारापुर गांव निवासी 40 वर्षिय उषा देवी पत्नी प्यारेलाल कन्नौजिया नामक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के वक्त वह अपने बेटे और नातिन के साथ घर से पैदल ही सेवापुरी अस्पताल दवा लेने जा रही थीं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सामने से तेज रफ्तार से आ रही कंटेनरअचानक अनियंत्रित होकर उक्त महिला को कुचल दिया।
सड़क हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।जबकि उनका बेटा और नातिन बाल-बाल बच गया।
हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर भागने की कोशिश करने लगा,लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। और पुलिस के हवाले कर दिया।वही परिजन उक्त महिला की शव को सड़क पर रखकर बेटे की नौकरी और मुआवजें की मांग को लेकर चक्का जाम कर आवागमन बाधित कर दिया।वही सूचना मिलते ही कपसेठी,जंसा बडगांव,मिर्जामुराद पुलिस के साथ एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुँच स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई।पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम छा गया। मृतका के घर पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका एक पुत्र एक पुत्री माँ थी। हादसे के बाद करीब दो घंटे तक मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही,जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद चक्का जाम को खुलवाया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया।
वही एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव ने सरकार द्वारा नियमानुसार मिलने वाला सहायता राशि दिलाने की बात कह कर चक्का जाम खुलवाया गया। इस हृदय विदारक घटना की सूचना मिलते ही सेवापुरी के विधायक प्रतिनिधि अदिति सिंह पटेल मौके पर पहुँच मृतक के परिजनों को ढाढस बताते हुए सांत्वना दी ।