magbo system

Editor

कैंट पुलिस की सख्ती : अतिक्रमण और सड़क पर शराबखोरी पर कार्रवाई

वाराणसी। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर थाना कैंट पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र में पैदल गश्त करते हुए सख्ती दिखाई। इस दौरान पुलिस टीम दैनिक जागरण प्रेस के सामने पहुंची, जहां सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहन और अतिक्रमण कर बनाए गए गैराज मिले। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गैराज मालिकों को कड़ी चेतावनी दी और अवैध रूप से खड़े वाहनों का चालान किया।

VK Finance

कार्रवाई के दौरान पुलिस की नजर शराब की दुकानों के सामने सड़क किनारे बैठकर शराब पीने वालों पर भी पड़ी। मौके पर पुलिस ने न सिर्फ शराब पीने वालों को समझाया, बल्कि उनका चालान काटकर कड़ी चेतावनी भी दी। पुलिस ने साफ किया कि सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण और सड़क पर शराब पीना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

थाना कैंट पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। लोगों से अपील की गई कि वे सड़क पर वाहन खड़ा न करें और न ही किसी तरह का अतिक्रमण करें। साथ ही शराब पीने के लिए सार्वजनिक स्थानों का उपयोग करने से बचें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस सख्ती से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और इसे शहर की व्यवस्था सुधारने की दिशा में अहम कदम बताया।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment