magbo system

Editor

मंडुवाडीह पुलिस ने कुछ ही घंटों में बरामद किया चोरी हुआ ऑटो

वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी जियालाल पुत्र स्व. गंगाराम मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर ऑटो रिक्शा चलाते हैं। बीते दिन वह अपना ऑटो स्टेशन परिसर में खड़ा किए थे। कुछ देर बाद जब लौटे तो देखा कि ऑटो वहां से गायब है।

VK Finance

इस संबंध में ऑटो मालिक ने मंडुवाडीह चौकी पर तहरीर दी। प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लेते हुए कस्बा चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक राहुल कुमार सिंह एवं कांस्टेबल आनंद कुमार ने तत्परता दिखाते हुए घटना की जांच शुरू की। कमांड सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने कुछ ही घंटों में ऑटो को बरामद कर चौकी बुलाकर मालिक को सुपुर्द कर दिया।

अपना ऑटो वापस पाकर जियालाल ने पुलिस की त्वरित कार्यवाही की भूरी-भूरी प्रशंसा की और धन्यवाद ज्ञापित किया।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment