मार्कण्डेय महादेव धाम पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रुद्राभिषेक कर लिया आशीर्वाद

खबर को शेयर करे

वाराणसी जिले के चैबेपुर क्षेत्र के कैथी स्थित प्राचीन मार्कण्डेय महादेव धाम में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह ने विधिवत पूजा-अर्चना की। मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने रुद्राभिषेक कर भगवान मार्कण्डेश्वर शिव का आशीर्वाद लिया उनके साथ गाजीपुर भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश राय भी मौजूद रहे।मंत्री के आगमन पर मंदिर प्रांगण में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान गोस्वामी समिति के अध्यक्ष बजरंगी (पप्पू) गिरी समेत नितेश गिरी, अनिल गिरी, सुभाष सिंह गुड्डू, शशांक रघुवंशी सहित अनेक स्थानीय गणमान्यजन मौजूद रहे। पूजन कार्यक्रम स्थानीय पुरोहितों के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर श्यामू बाबा, मुन्ना गिरी, लालू गिरी, गौरव गिरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित रहे।पूजा उपरांत मंत्री ने मंदिर परिसर की स्वच्छता, व्यवस्थित वातावरण और धार्मिक आस्था को सराहा। उन्होंने लोगों से जल संरक्षण और आस्था के बीच संतुलन बनाए रखने की अपील की।श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्थानीय प्रशासन एवं मंदिर समिति द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया था।

इसे भी पढ़े -  डंपर का टायर फटने के बाद उड़ी गिट्‌टी से होमगार्ड का सिर फटा
Shiv murti
Shiv murti