magbo system

Editor

स्वर्वेद महामंदिर के द्वारा 4000 ग्रामीणों को बारिश में बांटा छाता

वाराणसी जिले के चैबेपुर क्षेत्र के स्वर्वेद महामंदिर धाम उमरहां की ओर से विहंगम योग के संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज के निर्देश पर डुबकियाँ,पियरी,तरया, खरगीपुर,पुरनपट्टी, पनिहरी,नरपतपुर सहित आसपास के गाँवों में निःशुल्क 4000छाता का वितरण एक कार्यक्रम आयोजित कर किया गया।
गर्मी बरसात के मौसम में राहत पहुँचाने हेतु यह सेवा-कार्य किया गया।
इस सेवा कार्यक्रम में ट्रस्ट से जुड़े सेवाभावी कार्यकर्ताओं ने गाँव-गाँव जाकर छाते वितरित किए। जनमानस ने इस पुनीत प्रयास के लिए ट्रस्ट के प्रति आभार प्रकट किया।
“सेवा ही सच्चा साधना-पथ है इस भावना को चरितार्थ करते हुए ट्रस्ट आगे भी जनहित के कार्यों हेतु कटिबद्ध है।
इस सेवा प्रयास में स्वर्वेद महामंदिर के ट्रस्टी सुरेश शर्मा, प्रबंधक उदय प्रताप सिंह के साथ-साथ आश्रम सेवक रामभजन सिंह, विवेक जायसवाल, भरत दुबे एवं गौरव सिंह सहित अनेक सेवाभावी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

VK Finance

खबर को शेयर करे

Leave a Comment