
संदिग्धों पर होगी कानूनी कार्रवाई
वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करते हुए प्रशासन ने अवांछनीय तत्वों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छेड़खानी और आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए बरेका प्रशासन और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने संयुक्त रूप से विशेष सुरक्षा अभियान चलाया, जिसके तहत अनधिकृत रूप से घूम रहे शोहदों और उपद्रवियों को परिसर से हटाया गया।
बरेका प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि किसी भी प्रकार की शरारती गतिविधियों या बाहरी अराजक तत्वों को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खासकर महिला कर्मचारियों और बालिकाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष निगरानी व्यवस्था लागू की गई है।
🔒 प्रमुख कदम:
परिसर में नियमित आरपीएफ गश्त की व्यवस्था।
संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उन पर कड़ी निगरानी और कानूनी कार्रवाई।
कर्मचारियों और उनके परिजनों को जन-जागरूकता अभियान के तहत सजग रहने की अपील।
कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल प्रशासन या आरपीएफ को सूचना देने का आग्रह।
बरेका प्रशासन का कहना है कि वह सुनिश्चित करेगा कि कारखाना परिसर शांतिपूर्ण, सुरक्षित और गरिमापूर्ण कार्यस्थल बना रहे, जहां सभी कर्मचारी और उनके परिवारजन निडरता और सम्मान के साथ जीवन यापन कर सकें। उक्त जानकारी राजेश कुमार जन संपर्क अधिकारी, बरेका द्वारा दी गई है।