magbo system

अपर पुलिस आयुक्त, अपराध राजेश कुमार सिंह द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कार्मिकों को भावभीनी विदाई दी गयी

आज दिनांक 30.06.2025 को अपर पुलिस आयुक्त, अपराध कमिश्नरेट वाराणसी श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा यातायात लाइन स्थित सभागार में विदाई समारोह का आयोजन कर अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई दी गयी। समारोह में श्रीमान अपर पुलिस आयुक्त महोदय ने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों को पुष्पमालिका, अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह व अन्य उपहार देकर उन्हें भावभीनी विदाई दी। विदाई समारोह के दौरान अपने सम्बोधन में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के अनुकरणीय सेवाभाव और योगदान की सराहना करते हुये उनके अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए अपेक्षा की गयी कि भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्गदर्शन मिलता रहेगा। इस दौरान अपर पुलिस उपायुक्त लाइन श्रीमती श्रुति श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें। सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की सूची निम्नवत है-

क्र0सं0

पदनाम

नाम

01

निरीक्षक

शिव प्रताप सिंह

02

उप निरीक्षक

राम अवध आजाद

03

उप निरीक्षक

नन्द बिहारी सिंह

04

उप निरीक्षक रेडियो

हमीदुल्ला सिद्दकी

05

मुख्य आरक्षी

रामधन भारती

06

मुख्य आरक्षी

हेमनारायण राम

07

लीडिंग फायरमैन

चन्द्रमा प्रसाद सिंह

08

लीडिंग फायरमैन

संजय किशोर द्विवेदी

09

लीडिंग फायरमैन

कमल देव तिवारी

10

लीडिंग फायरमैन

खुर्शीद आलम

11

फालोवर

नन्दू शाह

12

फालोवर

श्रीनिवास गौड़

13

फालोवर

कान्ता प्रसाद राजभर

खबर को शेयर करे