magbo system

Editor

रामनगर में विकसित भारत संकल्प सभा का हुआ आयोजन

रामनगर(वाराणसी)। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूरा होने पर रामनगर भाजपा मंडल की ओर से कोदो पुर में एक भव्य आयोजन संपन्न हुआ। आयोजन की मुख्य अतिथि वाराणसी नगर निगम की पूर्व महापौर मृदुला जायसवाल व विशिष्ट अतिथि भाजपा महानगर मंत्री डॉ अनुपम गुप्ता ने भाजपा सरकार की योजनाएं गिनाई और कार्यकर्ताओं में आगामी आने वाले चुनाव के लिए जोश भरा । केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाएं हर गरीब तबके के लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।कार्यकर्ताओं संग विचार विमर्श किया कि योजनाओं की जानकारी सबको कैसे दी जाएगी। कार्यकम का संचालन जितेंद्र पांडे झुनझुन गुरु ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नगर भाजपा अध्यक्ष प्रिती बघेल, भाजपा के पूर्व सभासद अशोक जायसवाल,,वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभु नाथ गुप्ता,राजकुमार सिंह,रितेश पाल ,लव कुमार,मनोज यादव,भैय्यालाल सोनकर,मंजू देवी ,कंचन निषाद,विवेक मिश्रा,जय सिंह चौहान,गौरव गुप्ता, राकेश गुप्ता रॉकी ,कंचन ,सरोज पटेल,सुनीता गुप्ता,राघवेंद्र मिश्रा,धीरेन्द्र प्रताप सिंह एडवोकेट,पवन कसेरा, दीपक चौहान,बृजेश बारी, शुभम सिंह,सूचित पाठक,छेदी सेठ आदि लोग उपस्थित थे।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment